फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   find sleeve sankes

‘आस्तीन के सांपों को खोजिए’

Sun, 25 Feb 2018 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 25 Feb 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
find sleeve sankes
यात्रा को पानी की बौछार से रोकने के लिए मुस्तैद दमकल कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
भारत बचाओ यात्रा के नायक सुरेश चव्हाणके ने संभल की सीमा से लगे अमरोहा जनपद के चौधरपुर में शनिवार को शाम प्रशासन पर तीखे वार किए। उन्होंने योगी जी का नाम लेकर कहा- योगी जी आस्तीन के उन सांपों को पहचानिए जो हम जैसे भारत मां के लालों को डसना चाहते हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि उन्हें संभल जिले में जाने के लिए पहले अनुमति दी गई। फिर ऐसा कहा कि सुरेश चव्हाणके भड़काऊ भाषण दे सकता है। मैंने कहा कि भाषण भी नहीं दूंगा। इसलिए हमें वहां से जाने दीजिए पर अब बोल रहे हैं कि जाने नहीं देंगे। अब नया प्रस्ताव देता हूं। हालांकि हिंदुस्तान केे यह तो नागरिक अधिकार के खिलाफ है। कि उसको उसके ही देश के किसी हिस्से में जाने से रोका जाए लेकिन हम तो यात्रा को लेकर पूरे हिंदुस्तान में निकले हैं। 
विज्ञापन



हम झुकने के लिए तैयार हैं। हम प्रशासन के सामने झुक रहे हैं। अगर मुझे नहीं जाने देेना चाहते तो मैं यहां नीचे अकेला बैठता हूं। मुझे सुरक्षा भी मत दीजिए। लेकिन भारत बचाओ यात्रा और सेना के एक सेवानिवृत अधिकारी को तो जाने दीजिए। मैं योगी जी से सवाल पूछता हूं। आपकेे प्रशासन में ऐसे आस्तीन के कौन से सांप हैं जो आपको बदनाम करना चाहते हैैं और भारत माता के लालों को डसना चाहते हैं। उन आस्तीन के सांपों को खोजिए। अगर हम गलत हैैं तो कार्रवाई कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed