फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fighting and firing at the wedding ceremony

बरात में आपसी कहासुनी में जमकर मारपीट, फायरिंग से मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fighting and firing at the wedding ceremony
चंदौसी। मोहल्ला लक्ष्मणगंज में खाना खाने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। फायरिंग के बाद जमकर मारपीट हुई। गंभीर रूप से घायल एक युवक को निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की रात मोहल्ला लक्ष्मणगंज में एक बैंक्वेट हॉल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बरात नरौली से आई थी और लड़की पक्ष वाले दिल्ली से आए थे। खाना खाने के दौरान पहले महिलाओं में विवाद हुआ। बाद में पुरुष भी शामिल हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग भी की गई। मारपीट और फायरिंग से बरात में भगदड़ मच गई। मारपीट के दौरान नरौली निवासी गुफरान घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसे हायर सेंटर रेफर दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में घायल गुफरान की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, तहरीर में दूसरे पक्ष के लोगों पर तमंचे से फायर करने और घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष की मोहल्ला लक्ष्मणगंज निवासी महिला कासमिन ने कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट करने और तमंचा से धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed