फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fever wreaks havoc in Garhi Bichola, another girl dies

Sambhal News: गढ़ी बिचौला में नहीं थम रहा बुखार का कहर, एक और युवती की मौत

Fri, 08 Sep 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 08 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Fever wreaks havoc in Garhi Bichola, another girl dies
जुनावई। क्षेत्र के गांव गढ़ी बिचौला बुखार से पीड़ित एक और युवती की मौत हो चुकी है। गांव में बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक बुखार, मलेरिया, डेंगू गांव में नौ लोगों की जान ले चुका है तथा 2000 से अधिक लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं। गांव गढ़ी बिचौला निवासी मोहब्बे अली की बेटी रहाना (19) शुक्रवार को बुखार आया था। परिजन उपचार के लिए इस्लामनगर ले गए। निजी अस्पताल में दो दिन भर्ती कर उपचार कराया। इसके बाद वहां से रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे चंदौसी की निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जांच में उसे टायफाइड की पुष्टि हुई थी। उपचार के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि एक माह के अन्दर बुलंदशहर जनपद के दौलतपुर गांव में शादी होनी थी। जबकि शादी से पहले सभी रस्म पूरी हो चुकी हैं। युवती की मौत से शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई। गांव में अब से पहले आठ लोगाें की जान ले चुका है।
विज्ञापन

जुनावई ब्लॉक क्षेत्र गांव गढ़ी बिचौला गंदगी एवं नालियों में जल भराव के चलते एक माह के अंदर डेंगू, मलेरिया तथा टायफाइड बुखार जैसी बीमारियों फैलने से तकरीबन 2500 लोग बुखार की चपेट में आए थे। वहीं गांव में 23अगस्त को एक दिन में ही चार लोगों की मौख्की बुखार से मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन सतर्क हुआ था। गांव में नालियों में लार्वा, छिड़काव तथा फॉगिंग कराने के साथ ही डेंगू जांच एवं रोजाना कैंप के माध्यम से मरीजों का उपचार करना शुरू किया अभी काफी में बुखार, मलेरिया आदि से पीड़ित लोग अलीगढ़ व चंदौसी में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed