{"_id":"688e722666b12ae01c06784d","slug":"fertilizers-are-not-available-as-per-demand-farmers-are-wandering-sambhal-news-c-15-1-mbd1006-700509-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मांग के मुताबिक नहीं मिल रही खाद, भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मांग के मुताबिक नहीं मिल रही खाद, भटक रहे किसान
विज्ञापन
संभल। आलू और धान की फसल के लिए खाद की जरूरत है और किसान इफको किसान सेवा केंद्र एवं सहकारी समितियों पर उमड़ रहे हैं लेकिन उनकी उम्मीद पूरी नहीं हो रही है। आलम यह है कि किसान कई-कई दिनों से कतार में लग रहे हैं बावजूद इसके खाद नहीं मिल पा रही है। कुछ ऐसा ही माहौल शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे संभल मंडी समिति में स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर देखने को मिला।खाद के लिए इफको किसान सेवा केंद्र पर किसानों की बड़ी भीड़ मौजूद रही तो ज्यादातर परेशान दिखाई दिए। हालांकि केंद्र प्रभारी ने खाद की आपूर्ति के मुताबिक वितरण प्रक्रिया शुरू करा दी थी लेकिन इससे किसान संतुष्ट नहीं नजर आए। किसानों का कहना रहा कि खाद के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं फिर भी खाद नहीं मिल रहा है। कई किसानों का कहना रहा कि कई दिन से केंद्र जा रहे हैं पर उम्मीद पूरी नहीं हुई।
केंद्र प्रभारी राजेश चौधरी ने किसानों को समझाने का काम भी किया। किसानों का कहना रहा कि आलू की बुवाई खाद नहीं मिलने के कारण पिछड़ रही है जबकि खाद नहीं लगाएंगे तो धान की पैदावार पर भी असर पड़ेगा। किसानों ने विभाग के अधिकारियों से खाद की किल्लत दूर किए जाने की मांग उठाई।
वर्जन-
मेरे पास 11 बीघा जमीन है जिसमें आलू की बुवाई करनी है। 15 दिन आते हुए हो गए लेकिन खाद नहीं मिल सका है। मैं दिव्यांग हूं फिर भी खाद के लिए जूझ रहा हूं।
विज्ञापन
-मिंजार, सलारपुर कला
-- -- -- -- -- --
खाद के लिए केंद्र पर आया हूं। यहां दो बोरे खाद दिया है, जिससे काम नहीं चल पाएगा। चार दिन से खाद के लिए भटक रहा हूं। सुबह पांच बजे से केंद्र आ गया था।
-अजयपाल, सिकंदरपुर करछली
-- -- -- -- -- --
तड़के साढ़े तीन बजे से खाद के लिए कतार में खड़ा हूं। अब यह कहते हुए धकेलकर पीछे कर दिया कि अभी खाद का वितरण नहीं हो रहा। कल खाद मिलने की बात कही है। -बृजकिशोर शर्मा, सुजातपुर
-- -- -- -- -
करीब पांच बीघा जमीन में धान की बुवाई की है। केंद्र पर बृहस्पतिवार की देर रात से हूं लेकिन खाद नहीं मिल पाया है। खास लोगों को ही खाद वितरण की प्रक्रिया पूरी हुई है। -बिलाल, हिसामपुर
केंद्र प्रभारी बोले- सिर्फ 700 बोरे खाद की आपूर्ति हुई
इफको किसान सेवा केंद्र के प्रभारी राजेश चौधरी का कहना रहा कि सिर्फ 700 बोरे खाद की आपूर्ति हुई है। हमने 320 किसानों को खाद की पर्ची दे दी है। किसी को एक तो किसी को दो और किसी को तीन बोरे खाद का वितरण किया जाएगा। जैसे-जैसे खाद मिल रहा है, उसी के मुताबिक वितरण कर रहे हैं।