फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fauri labh ki yojnawon men vishwas nhin karti bjp

फौरी लाभ की योजनाओं में विश्वास नहीं करती भाजपा

Tue, 31 Jan 2017 12:56 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
fauri labh ki yojnawon men vishwas nhin karti bjp
bjp
केंद्र में सरकार बनने के बाद भाजपा ने ग्राम पंचायतों को ताकत देने का काम किया है। यह बातें सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री सूर्यप्रकाश पाल ने कहीं। उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास के लिए भाजपा के घोषणापत्र को सर्वश्रेष्ठ बताया है। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्रीय मंत्री सूर्यप्रकाश पाल ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए घोषणा पत्र दिखाया। कहा कि घोषणा पत्र में सबका विकास, सबका साथ को आधार बनाया गया है। देश के विकास में सबसे अहम गांव के विकास को तरजीह दी गई है। गांव के विकास के लिए पंचायतों को केंद्र सरकार ने मजबूत किया है। प्रदेश में मौका मिलने पर ग्राम पंचायतों को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्ग विशेष को नहीं सभी के विकास को लेकर चलने वाली पार्टी है।
विज्ञापन


लोकलुभावन वादों से परहेज किया गया है। जो पूरा कर सकते हैं उतना ही घोषणा पत्र में जिक्र किया गया है। न्यायालय में पैरवी कर श्रीराम मंदिर मुद्दे को जल्द निस्तारित करने की भी बात कही गई। सत्तारूढ़ी पार्टी पर बिना नाम लिए निशाना साधा गया।  उन्होंने कहा कि प्रदेश का खजाना खाली कर दिया गया है। प्रदेश की स्थिति बदतर कर दी गई है। भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश का बेहतर विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed