फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: My son cannot commit suicide... he was murdered, father said - he had no debt

Sambhal: मेरा हिम्मती बेटा नहीं कर सकता आत्महत्या... उसकी हत्या की गई, पिता बोले- उस पर नहीं था कोई भी कर्ज

Tue, 02 Jul 2024 05:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Updated Tue, 02 Jul 2024 05:31 AM IST
सार

चंदौसी में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक षडानन कुमार का शव सड़क पर मिला था। उसके पास ही एक तमंचा मिला था। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। उधर मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। 

विज्ञापन
Sambhal: My son cannot commit suicide... he was murdered, father said - he had no debt
चंदौसी में बैंककर्मी की मौत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक षडानन कुमार की मौत के मामले में उनके पिता जयप्रकाश कुमार ने कहा कि है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी हत्या की गई है। पुलिस से सही जांच करे। उन्होंने कहा कि बेटे पर कर्ज भी नहीं हो सकता।

विज्ञापन


हालांकि वह प्रमोशन न मिलने और जल्द ट्रांसफर होने के चलते परेशान था। चंदौसी के वैशाली नगर में रहने वाले षडानन कुमार बहोरनपुर नरौली की प्रथमा बैंक में सहायक प्रबंधक थे। शनिवार की देररात उनका शव आंबेडकर छात्रावास के बराबर से एएम वर्ल्ड स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते में मिला था।
विज्ञापन


उनकी कनपटी पर सीधी ओर गोली लगी थी। हाथ में तमंचा मिला था। पुलिस ने घटना को आत्महत्या माना था। अब परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। षडानन मूलरूप से बिहारी में वैशाली जनपद के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पिता जयप्रकाश ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में उनकी पोस्टिंग दस साल पहले हुई थी। चंदौसी में साल 2019 में मकान बनाया। कर्ज को लेकर कभी कोई बात नहीं बताई। अधिकारियों द्वारा परेशान किए जाने और प्रमोशन रोकने को लेकर तनाव में थे।

लगातार ट्रांसफर किए जाने से भी परेशान थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस ने उन्हें घटना के बारे में बताया। उससे प्रतीत होता है कि षडानन की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस सही जांच करे तो सच सामने आएगा।

वहीं, दूसरी ओर पुलिस उस महिला की भी जानकारी कर रही है जिसने रविवार की सुबह शव मिलने के बाद षडानन के फोन पर कॉल कर उधार के छह लाख रुपये मांगे थे। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि फोन अनलॉक नहीं हुआ है। जांच की जा रही है। महिला कौन थी और किस लिए उधार दिए थे।

गांव में होगा अंतिम संस्कार

सोमवार की दोपहर षडानन का पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद परिजन शव लेकर बिहार के हाजीपुर के लिए रवाना हो गए। पैतृक गांव में उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस से आग्रह किया गया है कि जांच को जल्द पूरा किया जाए। जिससे षडानन की मौत का सच सामने आ सके।

तमंचे और कारतूस कहां से आए 

सहायक प्रबंधक की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। घटना स्थल तक पहुंचने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाशे जा रहे हैं। इसके अलावा कॉल डिटेल और सीडीआर खंगाला जा रहा है।

घटना वाले दिन षडानन ने किस किस से और कितनी देर बात की गई, इसकी जांच चल रही है। वहीं, तमंचे और कारतूस कहां से आए। इसकी भी जांच की जा रही है। एक तमंचा हाथ और दूसरा तमंचा और कुछ कारतूस बैग में मिले थे।



प्रमोशन को लेकर कोई दिक्कत नहीं थी। किसी तरह का कोई दबाव भी नहीं था। उनका कार्य सामान्य चल रहा था, लेकिन उनकी मौत से पूरा स्टाफ गमगीन है। बैंक प्रबंधन की ओर से कोई दिक्कत नहीं थी। -गोविंद सिंह रावत, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed