फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers raised the issue of electricity in the meeting

Sambhal News: किसानों ने बैठक में उठाया बिजली का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised the issue of electricity in the meeting
संभल। भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट की रविवार को गांव हिसामपुर में बैठक हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही, दो सितंबर को अतरासी में होने वाली महापंचायत को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के नलकूपों की बिजली फ्री करने का वादा किया था पर आज तक इसका सर्कुलर जारी नहीं हुआ। विद्युत अभियंता और संविदा कर्मी कनेक्शन काटकर अवैध उगाही कर रहे हैं। बदली विद्युत प्रणाली के बाद बिलिंग की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। उपभोक्ताओं के बिल बढ़कर आ रहे हैं। हर घर नल देने की योजना के तहत चल रहे कार्य में लापरवाही हो रही है।
विज्ञापन

सड़कों को उखाड़कर ऐसा ही छोड़ा जा रहा है। इससे निकलना मुश्किल हो गया है। गांवों में जलभराव की स्थिति है। जिससे बीमारियां बढ़ रही हैं और जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पात्रों के राशनकार्ड नहीं बन रही है। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष कामेंद्र सिंह, जिला महामंत्री कुलदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी, मंडल महामंत्री अंसार मलिक, जिला संगठन मंत्री गुफरान पाशा, चेतन चौधरी, हरीश राणा, अरविंद चौधरी, योगेंद्र चौधरी, मोहम्मद नाजिम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed