फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers demonstrated to demand getting rid of stray animals

Sambhal News: किसानों ने छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग के लिए किया प्रदर्शन

Sun, 12 May 2024 04:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 12 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated to demand getting rid of stray animals
गुन्नौर (संभल)। क्षेत्र के गांव हदूदा में शनिवार को एकता किसान यूनियन शक्ति संगठन की बैठक हुई। किसानों ने छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठाते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में किसान छुट्टा पशुओं से सबसे ज्यादा परेशान है। छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। फसलों के नुकसान का मुआवजा भी उन्हें नहीं मिल पा रहा। इससे किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। वहीं सरकारी कार्यालयों में भी किसानों से कार्य करने के बदले सुविधा शुल्क मांगा जाता है। यदि किसानों की समस्याओं को हल नहीं किया गया तो संगठन आने वाले समय में आंदोलन करेगा। इस मौके पर आठ किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रविंद्र कुमार, रनवीर सिंह यादव, जसपाल यादव, नेत्रपाल सिंह, पान सिंह, विनित, राकेश, मौहर सिंह, दिनेश कुमार यादव, दुर्गेश यादव, भुवनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed