{"_id":"64209e03fdf23a6146015414","slug":"farmer-scorched-by-current-died-during-treatment-sambhal-news-c-15-1-97025-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: करंट से झुलसे किसान की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: करंट से झुलसे किसान की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
जुनावई/धनारी। थाना क्षेत्र के गांव अकराबाद में किसान 19 मार्च को अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ घर में लगा हैंडपंप की मरम्मत कर रहा था। जब पिता ने हैंडपंप की सरिया बाहर निकाल तो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। जिससे पिता-पुत्र ने करंट की चपेट में आने से झुलस गए। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां रविवार को किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव अकराबाद निवासी वीरेंद्र सिंह 25 अपने आठ वर्षीय पुत्र रामवीर के साथ घर में लगा हैंडपंप ठीक कर रहा था। इस दौरान जब हैंडपंप की सरिया बाहर निकाली, तो ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से सरिया टकरा गई। जिससे पिता-पुत्र हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलस गए। परिजनों ने दोनों पिता-पुत्र को उपचार के लिए निजी हास्पिटल में भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने पर परिजन वीरेंद्र को अलीगढ़ ले गए। जहां उपचार के लिए रविवार की सुबह वीरेंद्र की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी व दो पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।