{"_id":"5fd920e18ebc3e3eb07fb480","slug":"farmer-dies-in-road-accident-sambhal-news-mbd372779863","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से किसान की मौत, टैंपो में सवार दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से किसान की मौत, टैंपो में सवार दस लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल-आदमपुर मार्ग पर बेनीपुर चक गांव के पास मंगलवार को दिन में करीब सवा तीन बजे डीसीएम चालक ने टैंपो को टक्कर दी। टैंपो और डीसीएम सड़क के किनारे खाई में पलट गए। टैंपो पर सवार दस लोग घायल हो गए। टैंपो सवार किसान की मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है।
संभल के चौधरी सराय से गवां के लिए टैंपो चला था। इसमें करीब 15 लोग सवार थे। टैंपो ओवर लोड था। क्षमता से अधिक सवारी थी और इसी बीच बेनीपुर चक गांव के पास एक होटल के सामने टैंपो को डीसीएम चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर पीछे लगी और जो लोग टैंपो की ओर बैठे थे, वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ततारपुर घोसी निवासी किसान प्रेम सिंह (36) की मौके पर मौत हो गई। कुल 10 लोग घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को उठाकर जिला अस्पताल भेजने में लग गए। डीसीएम चालक को पुलिस ने घेरा पर हाथ नहीं आया।
इसके साथ ही कुछ लोगों ने घायलों को निजी वाहनों और पुलिस की जीप से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बागड़पुर इम्मा निवासी नेम सिंह, नारंगपुर निवासी कुंवर पाल और लालू को गंभीर अवस्था में मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है। जिन घायलों को जिला अस्पताल लाया गया उनमें रुदायन निवासी शहाना, रझेडा सलेमपुर निवासी मनीषा, गोहत निवासी सुरेश, कादराबाद निवासी भगवती, चाचू नागल की मुनिया और उनके पति मेघ सिंह शामिल हैं। खड्ड में गिरे वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया। ततारपुर घोसी निवासी बाबूराम ने डीसीएम चालक के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डीसीएम चालक हाथ नहीं आया है।