फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer dies due to snake bite

Sambhal News: सर्प दंश से किसान की मौत

Sat, 29 Mar 2025 11:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 29 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to snake bite

विज्ञापन
जुनावई। गांव दबथरा श्याम के रहने वाले रतीराम (55) को शुक्रवार शाम खेत में बोगी से भूसा निकालते समय सांप ने डस लिया। जिसके बाद परिजन उसकी झाड फूंक कराने लगे। हालत में सुधार न होने पर उसे गुन्नौर सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना क्षेत्र के गांव दबथरा श्याम के रतीराम पुत्र बदन सिंह शुक्रवार शाम अपने खेत में रखी बोगी से भूसा निकाल रहा था। तभी उसे अचानक सांप ने काट लिया। इसके बाद किसान चीखता हुआ नजदीक बैठे अपने चचेरे भाई रामवीर के पास पहुंचा और उसे सांप के काटने की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे इधर उधर झाड़ फूंक कराने के लिए ले गए। जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर परिजन किसान को घर ले आए। तभी मुश्किल से घंटे भर बाद ही किसान की हालत बिगड़ने लगी। तब रात्रि नौ बजे करीब परिजन उसे उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने मृतक का असदपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। सीएचसी प्रभारी डा. राज किशोर ने बताया कि उपचार से पहले ही किसान की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article