{"_id":"6338a6dc8f9a754aeb19acd2","slug":"farmer-dies-due-to-broken-high-tension-wire-chandausi-news-mbd4430507193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सार
कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के चंडरौआ के जंगल में पशु चराने गए किसान रामगोपाल का पैर टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार पर पड़ गया।जिससे तेज झटका लगने पर किसान उछल कर बराबर भुजवीर के ज्वार के खेत जा गिरा।विद्युत जर्जर तारों से पहले भी चुकी हैं घटनाएंकुढ़फतेहगढ़।
विज्ञापन
विस्तार
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के चंडरौआ के जंगल में पशु चराने गए किसान रामगोपाल का पैर टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार पर पड़ गया। लाइन में आ रहे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई।
गांव चंडरौआ निवासी किसान रामगोपाल (32) शुक्रवार की दोपहर दो बजे अपने पशु लेकर जंगल में चराने गया था। तभी जंगल में लगे नलकूप को जा रही हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर नीचे गिर गया। पशु चुराने के दौरान किसान का पैर जमीन पर पड़े हाईटेंशन तार पर पड़ गया। जिससे तेज झटका लगने पर किसान उछल कर बराबर भुजवीर के ज्वार के खेत जा गिरा। देर शाम तक किसान के वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ किसान की खोजबीन शुरू कर दी।
पूरी रात तलाशने के बाद भी किसान का कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह एक बार फिर परिजनों ने किसान रामगोपाल को तलाशना शुरू किया, तो उसका शव ज्वार के खेत में मिला। पैर के पंजा करंट की वजह से झुलसा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विद्युत जर्जर तारों से पहले भी चुकी हैं घटनाएं
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव चंडरौआ में हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर किसान रामगोपाल की मौत हो गई। इससे पहले भी विद्युत जर्जर तारों से पहले भी घटनाएं हो चुकी है। गांव चंडरौआ में एक माह पूर्व जितेंद्र कुमार अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य कर रहा था, तभी हाईटेंशन लाइन के लटके तार की चपेट में आने से झुलस गया। जिसका उपचार चल रहा है।। आए दिन होने वाली घटनाओं से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। संवाद