{"_id":"6068c3448ebc3ecad707a1f3","slug":"farmer-died-in-accident-chandausi-news-mbd385144976","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपसेट पलटा, नीचे दबने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपसेट पलटा, नीचे दबने से किसान की मौत
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। गांव अकरौली निवासी किसान शुक्रवार की रात पंपसेट लेकर खेत पर सिंचाई करने जा रहा था। रास्ते में पंपसेट पलट गया। उसके नीचे दबने से किसान मौत की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अकरौली निवासी किसान तेजपाल (49) अपने बेटे सतीश के साथ शुक्रवार की रात सिंचाई के लिए पंपसेट लेकर खेतों पर जा रहा था। रास्ते में किशनपाल के खेत के पास गड्ढा बना हुआ था। गड्ढे में झटका लगने पर पंपसेट पलट गया। हादसे में तेजपाल पंपसेट के नीचे दब गया।
सतीश ने पंपसेट हटाने का प्रयास किया, पर भारी होने के कारण हटा नहीं सका। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पंपसेट हटवाया और घायल किसान को उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे सतीश ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही है।