फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmer became angry

‘भ्रष्ट अफसर जूतों से पीटे जाएंगे, काटे जाएंगे’

Wed, 17 May 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 17 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
farmer became angry
संभल में तहसील परिसर में अपनी बात रखते सुकर्णपाल सिंह राणा(काली टोपी में हाथ दिखाते)। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
रोजमर्रा की समस्याओं का निदान न हो पाने से मंगलवार को किसान आपा खो बैठे। दस सूत्रीय मांग को लेकर तहसील दिवस में पहुंचे किसान एसडीएम पर बिफर गए। एसडीएम से बोले-आप सबसे ज्यादा भ्रष्ट, गरीबों का दिल दुखा रहे।
विज्ञापन


भारतीय किसान संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री सुकर्णपाल राणा ने यहां तक कह डाला कि, हालात न सुधरे तो भ्रष्ट अफसर जूतों से पीटे जाएंगे, काटे भी जाएंगे। बीडीओ पर जमकर आरोप लगाए। लगभग दस मिनट तक किसान हंगामा करते रहे।
विज्ञापन


इस बीच अधिकारी चुपचाप बैठे किसानों की बातों को सुनते रहे। वहीं पवांसा बीडीओ से एक किसान की काफी देत तक नोकझोंक हो हुई। बाद में एडीएम ने किसानों को समझा बुझाकर भेजा। इधर, इस मामले में  किसान नेता से बात करने की कोशिश की गई, मगर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान एकत्र होकर तहसील दिवस में पहुंचे थे। उन्होंने पहले अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वह ज्ञापन देने के लिए अंदर पहुंच गए। यहां किसानों ने अधिकारियों को अपनी समस्या बतानी शुरू की तो एसडीएम ने कहा कि तेज मत बोलिए आराम से अपनी समस्या बताइए। इस पर प्रांतीय संगठनमंत्री भड़क गए, बोले- आप मत बोलिए।

आपसे ज्यादा भ्रष्ट कोई नहीं है। कुछ गरीबों पर रहम करो इनका दिल में मत दुखाओ। हंगामा होते देख पवांसा बीडीओ लोकेंद्र राणा किसानों को शांत करने के लिए पहुंचे तो एक किसान की बीडीओ से नोकझोंक हो गई। काफी देर नोकझोंक होती रही। किसानों ने तहसील दिवस में जमकर हंगामा किया।

बाद में एडीएम आरपी यादव ने किसानों की सभी समस्याओं का सात दिन के अंदर समाधान करने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया। संघ के संगठन मंत्री सुकर्णपाल सिंह राणा ने कहा कि पिछले छह माह से किसानों की समस्या को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं है। जब तक इन्हें रिश्वत न दी जाए तब तक यह काम ही नहीं करते।


महीपाल सिंह, नेमवती, उमेश कुमार, महावीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, भारत सिंह, राजू, भोले सिंह त्यागी आदि मौजूद रहे। 

किसान विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने के लिए आए थे। उन्होंने हंगामा किया लेकिन उन्हें समझा बुझाकर शांत कर दिया गया। जो भी किसानों की समस्याएं है। उनका तत्काल समाधान कराया जाएगा। 
-राशिद अली खां, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed