फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fale kidnaping incident in sambhal chandausi

फोटो: अपहरण के झूठे मामले में पुलिस ने पिता सहित छह लोगों को किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
fale kidnaping incident in sambhal chandausi
बहजोई। पुलिस ने थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव खनुपुरा में पिता-पुत्री के झूठे अपहरण के मामले में किसान राजबहादुर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी यमुना प्रसाद ने प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि राजबहादुर की बेटी घर से चली गई थी। बदनामी के डर से आरोपी राजबहादुर ने साले भोजराज के साथ मिलकर अपहरण की झूठी साजिश रची थी। इस मामले में राजबहादुर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घर से गई लड़की भी मुरादाबाद से पकड़ी गई।
विज्ञापन

बहजोई पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि 18 अगस्त को गांव खनुपुरा निवासी सुनील ने थाना कुढ़फतेहगढ़ में बदमाशों के द्वारा रात में पिता राजबहादुर और बहन के अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे को तीन टीमें गठित की र्गइं थीं। परिजनों से अलग-अलग जानकारी ली। सूचनाओं में अंतर होने पर शक हुआ और इसमें राजबहादुर के साले भोजराज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। अपहरण की झूठी कहानी होने का राज उगल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने किसान राजबहादुर को मुरादाबाद लाइनपार में उसके साढ़ू के बेटे के घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि छोटी बेटी 17 अगस्त को किसी के साथ घर से चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज में बदनामी के डर से परिजनों के साथ अपहरण की झूठी साजिश रची थी। सर्विलांस टीम ने घर से गायब हुई राजबहादुर की बेटी को मुरादाबाद के सूर्यनगर निवासी जयवीर के मकान से पकड़ लिया है। एसपी यमुना प्रसाद ने अपहरण की झूठी साजिश रचने के आरोपी में गांव खनुपुरा निवासी किसान राजबहादुर, बेटे सुनील, पत्नी और बड़ी बेटी, थाना बिलारी के गांव शहरीया निवासी साला भोजराज को गिरफ्तार कर लिया है।

किसान की बेटी को घर से ले जाने में सहयोग करने वाले प्रेमी के दोस्त मुकेश निवासी नौगांवा सादात जिला अमरोहा को गिरफ्तार किया है। सभी छह लोगों के खिलाफ धारा 364, 506 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मामले युवती के प्रेमी बाबू उर्फ उमर पाशा निवासी मुढ़ियाखेड़ा थाना बिलारी, उसके दोस्त जयवीर निवासी सूर्य नगर लाइन थाना मझोला मुरादाबाद को नामजद किया है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed