फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fake solution of problem on CM helpline, now complaint in full resolution day

सीएम हेल्पलाइन पर समस्या का फर्जी निस्तारण, अब संपूर्ण समाधान दिवस में हुई शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fake solution of problem on CM helpline, now complaint in full resolution day
एक ओर जहां गुन्नौर तहसील को शिकायतों का निस्तारण करने में प्रदेश में चौथा मिला है। वहीं संभल तहसील में सीएम हेल्पलाइन 1076 पर की गई शिकायत का फर्जी निस्तारण होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कहा कि असमोली ब्लॉक के सैदपुर जसकोली में सरकारी हैंडपंप खराब है। इसे सही कराने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत की थी लेकिन इस शिकायत का फर्जी निस्तारण करा दिया गया। अब उन्होंने तहसील दिवस में पत्र देकर हैंडपंप को सही कराने की मांग उठाई है। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम मनीष बंसल, एसडीएम विनय कुमार मिश्र अन्य अफसरों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों को सुन रहे थे। इसी दौरान असमोली ब्लॉक के सैदपुर जसकोली निवासी उमेश कुमार पहुंचे और अपना पत्र सौंपा। बताया कि गांव में सरकारी हैंडपंप खराब है। इसे सही कराने के लिए सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत की गई लेकिन हैरानी की बात यह है कि बिना नल को सही कराए ही शिकायत का निस्तारण कर दिया। अफसरों ने निस्तारण में बताया कि नल को ठीक करा दिया है जबकि मौके पर अभी खराब ही है। डीएम ने संबंधित को निर्देश दिए और नल को सही कराने के आदेश दिए। इस दौरान कुल 74 शिकायतें आईं जिसमें राजस्व की 31, पुलिस की 19, विकास की तीन, खाद्य एवं रसद विभाग की चार, समाज कल्याण की दो, शिक्षा की एक व अन्य 14 शिकायतें थी। अधिकारी चार ही शिकायतों का निस्तारण कर सके। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीएमओ डॉ. तरन्नुम, डीएफओ अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed