फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fake currency

नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 13 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
fake currency
दिल्ली से नकली नोट लेकर चले हसनपुर के दो लोग संभल के सरायतरीन में पकड़े गए हैं। दोनों को हयातनगर थाने की पुलिस ने मुखबिर के माध्यम से अपने जाल में फंसाया और गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनका चालान अदालत के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला संभलियान निवासी दिलनवाज पुत्र जिकरुलरहमान तथा लालबाग मोहल्ले के निवासी फिरोज अली पुत्र मोहम्मद हसन हैं। यह दोनों स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से दिल्ली के कश्मीरी गेट से गुरुवार की रात्रि में संभल जिले के सरायतरीन के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन



यहां पर उन्हें एक व्यक्ति को यह नोट देने थे। यह लोग सरायतरीन पहुंचे। जब यह संभल पहुंचे तो पुलिस पहले से लगी थी। पुलिस के पास इनकी गाड़ी का नंबर था और पुलिस ने इन्हें घेर लिया। तलाशी ली तो 6000 रुपये इनकी जेब में निकले। इसमें चार नोट 1000-1000 के थे और चार नोट 500-500 रुपये के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने फिरोज अली के पास एक हजार के चार नोट और दिलनवाज के पास पांच-पांच के चार नोट बरामद दिखाए हैं। तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी राजवीर सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मामा भांजे हैं। इन्हें शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे गिरफ्तार किया गया है।


इनकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के बारे में छानबीन की जा रही है। गाड़ी चोरी की होने का अंदेशा है। दिखने में असली जैसे नोट दिल्ली से लाकर सरायतरीन और संभल में खपाए जा रहे हैं। नकली नोटों को जब पुलिस ने देखा तो उसमें काफी अंतर था। पुलिस ने विशेषज्ञ को नोट दिखाए। इसके बाद दोनों के चालान निर्णय लिया गया।



अब पुलिस को उन लोगों की तलाश है जो नोटों के सप्लायर हैं। पुलिस के सामने दो नाम सामने आए हैं इसमें एक दिल्ली के कश्मीरी गेट का है और दूसरा व्यक्ति संभल के सरायतरीन का है। दोनों की तलाश के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed