फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   facebook hake in sambhal

महिला प्रोफेसर और बैंक शाखा के प्रबंधक की फेसबुक आईडी हैक, परिचितों से रुपयों की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
facebook hake in sambhal
संभल। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मायूर विहार निवासी महिला प्रोफेसर के फेसबुक अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया और उनके परिचितों से रुपये देने की मांग की। इसकी जानकारी महिला प्रोफेसर को हुई तो हड़कंप मच गया। कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। सोमवार को दी तहरीर में डा. सुमिता शर्मा ने बताया कि उनके फेसबुक अकाउंट को दोपहर 11 बजे किसी ने हैक कर लिया और उनके परिचित 25 लोगों को मैसेज कर बातचीत की।
विज्ञापन

कुछ लोगों से रुपये देने की मांग की। साथ ही पेयटीएम अकाउंट भी दिया। इसकी जानकारी होने पर फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड बदल दिया है। महिला प्रोफेसर ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी तहरीर शक्ति नगर निवासी इलाहबाद बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश कुमार गुप्ता की ओर से दी गई है। उन्होंने भी अपना फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी दी है। इसमें भी आईडी हैक करने वाले व्यक्ति ने उनके परिचित लोगों से भी रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन

एक परिचित से गूगल पेय पर 20 हजार रुपये की मांग की गई। जानकारी होने पर शाखा प्रबंधक ने भी आईडी का पासवर्ड बदल दिया। कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed