फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   eye sarjan k khilaf varant jari

उपभोक्ता फोरम ने किया आई सर्जन के खिलाफ वारंट जारी

Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 03 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सुल्तान खां की आंख में पानी आने की बीमारी थी। उन्होंने लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में दिखाया। वहां पर उनकी दाहिनी आंख में लेंस लगाया गया। डाक्टरों ने उन्हें नियमित रूप से चेकअप कराने की सलाह दी। सुल्तान खां ने बताया कि वे संभल के आई सर्जन डा. सचिन त्यागी से नियमित चेकअप करा रहे थे। डा. त्यागी ने उन्हें एक आई ड्राप दी थी और उसे आंख में डालने की सलाह दी गई थी।

सुल्तान खां का कहना है कि डा. सचिन त्यागी की सलाह पर डाले गए आई ड्रॉप और कुछ दवाएं खाने से उनकी हालत बिगड़ी गई थी। उन्होंने डा, सचिन त्यागी से शिकायत की लेकिन डा.त्यागी ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर नहीं किया। धीरे-धीरे उन्हें आंख से दिखना बंद हो गया। दिल्ली से लेकर जयपुर तक उन्होंने कई डाक्टरों को दिखाया पर सुधार न आया। इस पर उन्होंने 2014 में उपभोक्ता मामलों के अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय के माध्यम से जिला उपभोक्ता फोरम में केस दायर किया। फोरम ने 10 नवंबर 2015 को डाक्टर को चिकित्सकीय लापरवाही का दोषी माना।
विज्ञापन


नौ प्रतिशत ब्याज लगाते हुए 50,000 रुपये जुर्माना देने का आदेश दिया। इस पर डा. सचिन त्यागी ने राज्य आयोग में अपील की गई। अपील को राज्य आयोग ने निरस्त कर दिया। इसके बाद भी जिला उपभोक्ता फोरम के आदेश का पालन नहीं किया गया जिस पर जिला उपभोक्ता फोरम ने डा. सचिन त्यागी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed