फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   exipired

पूर्व सांसद शांति देवी यादव का निधन

Tue, 16 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 16 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
 पूर्व सांसद शांति देवी यादव का सोमवार को उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं। उनके निधन से शहर में शोक लहर है। शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का उनके आवास पर तांता लग गया।
विज्ञापन




जरीफनगर निवासी बदायूं केसरी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौधरी बदन सिंह यादव की इकलौती बेटी शांति देवी यादव का विवाह तहसील बिसौलीे के गांव मोहकमपुर निवासी चौधरी जगन्नाथ सिंह यादव से हुआ था। शांति देवी को राजनीति विरासत में मिली थी। इनके पिता दो बार विधायक और दो बार बदायूं से सांसद रहे थे। शांति देवी यादव वर्ष 1962 से 1968 तक विधान परिषद की सदस्य, 1969 से 1977 तक सहसवान विधानसभा क्षेत्र से दो बार भारतीय क्रांतिदल से विधायक रहीं।
विज्ञापन





वर्ष1977 में संभल लोकसभा क्षेत्र जनता पार्टी से सांसद चुनी गईं। इसके बाद वह कांग्रेस में गई और 1984 में कांग्रेस से सांसद चुनी गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदनाएं देने वालों का तांता लग गया। पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू, तहसीलदार अखिलेश गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां, हरवीर सिंह यादव, गौरीशंकर यादव ने पूर्व सांसद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सांसद अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका शव अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव मोहकमपुर ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed