फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Every class is saddened by inflation and unemployment: Munqad Ali

महंगाई और बेरोजगारी से हर वर्ग दुखी : मुनकाद अली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Every class is saddened by inflation and unemployment: Munqad Ali
संभल। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को चौधरी सराय में आयोजित की गई। जिसमें विधानसभा कमेटियों की घोषणा की गई। साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

पूर्व राज्य सभा सांसद बाबू मुनकाद अली ने कहा कि वर्तमान सरकार से सर्वसमाज त्रस्त है। मंगाई और बेरोजगारी से हर वर्ग दुखी है। जनता बसपा सरकार की नीतियों को याद कर रही है। आने वाला समय बसपा का है। आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनेगी। बैठक की अध्यक्ष जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह और संचालन कुंवरपाल सिंह ने किया। इस दौरान जाफर मलिक, रफत उल्ला उर्फ नेता छिद्दा, साजिद अहमद, हरद्वारीलाल गौतम, अजब सिंह, धर्मेंद्र कुमार, फिरोज मलिक, रामबहादुर, लड्डू चौधरी, अंकुर चौधरी, चेतन बॉबी आदि रहे।
विज्ञापन

--------
जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्र की कमेटियां गठित
जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि चंदौसी से वीर सिंह गौतम और राजाराम गौतम को विधानसभा प्रभारी घोषित किया गया। सुभाष खागी को विधानसभा अध्यक्ष और जसवीर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। असमोली विधान सभा से कुंवरपाल और प्रेमपाल सिंह को प्रभारी बनाया गया है। संजय गौतम को अध्यक्ष और खेमपाल सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं संभल विधानसभा से सुखवीर सिंह और हरपाल सिंह को प्रभारी बनाया गया है। रविशंकर भारती को अध्यक्ष और उस्मान कुरैशी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गुन्नौर विधान सभा से रफेदीन खां और किशोरी लाल को प्रभारी बनाया गया है। विजय सिंह सागर को अध्यक्ष और पान सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed