{"_id":"6775a64eb2d94bb93a086d60","slug":"encroachment-removed-from-school-land-in-chandausi-sambhal-news-c-204-1-chn1003-116478-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चंदौसी में स्कूल की जमीन से अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चंदौसी में स्कूल की जमीन से अतिक्रमण हटवाया
Thu, 02 Jan 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। फव्वारा चौक पर एक दुकानदार ने अपनी दुकान पीछे की ओर स्कूल परिसर में बढ़ाकर निर्माण कार्य करा दिया है। इसकी सूचना पर बुधवार शाम तहसीलदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर आगे बढ़ाए गए दुकान के हिस्से को तोड़ने के निर्देश दिए। हालांकि दुकानदार ने खुद ही निर्माण तुड़वा दिया, जिसेक बाद टीम लौट गई।
नगर पालिका परिषद की ओर से पूर्व में शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। इसके चलते फव्वारा चौक पर नाले पर बनी दुकानों के हिस्सों को ध्वस्त कर नाले को अतिक्रमण मुक्त कराया था। जिन दुकानदारों की दुकान छोटी रह गई उन्हें पालिका ने अपनी भूमि पर दुकान पीछे की ओर बढ़ा कर निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। वहीं फव्वारा चौक पर पालिका के स्वास्थ्य विभाग के सामने स्थित मोबाइल दुकान स्वामी ने भी अपनी दुकान पीछे की ओर स्कूल परिसर में चार से पांच फीट तक बढ़ा कर निर्माण कार्य करा दिया।
सूचना पर बुधवार की शाम तहसीलदार धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। दुकानदार ने ईओ से अनुमति के बाद दुकान निर्माण कराने की बात कही। हालांकि, ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने ऐसी कोई अनुमति दिए जाने से इनकार कर दिया।