फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Emphasized the importance of sports in the life of students

Sambhal News: छात्रों के जीवन में खेलों के महत्व पर जोर दिया

Fri, 15 Nov 2024 03:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 15 Nov 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Emphasized the importance of sports in the life of students
संभल। नगर के बाल विद्या मंदिर में वार्षिक खेल दिवस रणभूमि का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य अतिथि सीओ अनुज चौधरी ने विद्यार्थियों को खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। खेल दिवस में कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रिले रेस, 100 मीटर दौड़, शॉट पुट, रस्साकशी, बोरी रेस और ट्राइपॉड रेस हुई। प्राचार्य मनीष पंवार ने छात्रों के जीवन में खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अनुसार छात्रों के समग्र विकास की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए बताया कि खेल और शारीरिक गतिविधियां विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं। इस दौरान मनोज सिंह, नेहा मलय, सुनील सिंह, नविता, प्रबंधक हरीश गर्ग ने सभी विजेताओं को बधाई दी। प्रबंधक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। वे अपनी क्षमताओं को पहचानने में सक्षम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed