फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Emphasis was given on uniting the people of Tyagi community who have adopted Muslim religion

Sambhal News: मुस्लिम धर्म अपना चुके त्यागी समाज के लोगों का जोड़ने पर दिया जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Emphasis was given on uniting the people of Tyagi community who have adopted Muslim religion
सिंहपुरसानी(संभल)। तहसील के हसनपुर मार्ग पर स्थित गांव कुरकावली में एक रिसॉर्ट में त्यागी समाज की और से रविवार को बुजुर्ग हमारी विरासत के नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में आरआरएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार शामिल हुए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि हमारे समाज के बुजुर्ग किन्हीं परिस्थितियों में मुस्लिम धर्म अपना लिया था, लेकिन वो आज भी मुस्लिम त्यागी लिखते हैं इसीलिए हम सभी को एकजुटता के साथ रहना चाहिए। पूर्व प्रधानाचार्य प्रेमराज त्यागी ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों की विरासत की संभालने की आवश्यकता है और प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में समाज को एकजुट करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि हम सभी का डीएनए एक है। इसीलिए हम सभी को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ रहना चाहिए। किसी भी समाज की एकजुटता ही उसकी असली ताकत होती है।
विज्ञापन

देवबंद से आए विशिष्ट अतिथि मुफ्ती आस मोहम्मद त्यागी ने भी समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। हम सभी को अपनी जड़ों की ओर लौटना होगा। आज भी जिस तरह से मुस्लिम समाज के त्यागी लोगों ने अपने समाज के लोगों के साथ आपसी संबंधों को मजबूत बनाकर रखा हुआ है वो काबिले तारीफ है। हम वतन से तहजीब और बुजुर्गों से एक हैं,एक थे और एक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिंदू समाज के त्यागी और मुस्लिम समाज के त्यागी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उद्योग पति अमित त्यागी, भोले सिंह त्यागी, भागेश त्यागी, पंकज त्यागी, विवेक त्यागी, पुष्पेन्द्र त्यागी, सोनू त्यागी, विशाेक त्यागी, कपिल त्यागी, खिलेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक कृष्णम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed