फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity stopped in eight villages, farmers surrounded the power house

Sambhal News: आठ गांव की बिजली ठप किसानों ने बिजलीघर का किया घेराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity stopped in eight villages, farmers surrounded the power house
धनारी। भारतीय किसान यूनियन ने क्षेत्र के आठ गांवों के नलकूप फीडरों की बिजली कई दिनों से गड़बड़ी होने पर छपरा बिजलीघर का घेराव किया। एसडीओ को बुलाकर धरने में बीच में बैठा लिया। समाधान कराने के लिए दस दिन का समय दिया है। समाधान न होने पर बबराला में एक्सईएन कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू के पदाधिकारी छपरा बिजलीघर पर पहुंच गए और घेवरा कर धरने पर बैठ गए। मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने कहा कि छपरा बिजली उपकेंद्र के तीन फीडर बने हुए हैं पर दिन्नौरा, औरंगाबाद, बबनपुरी, बसंतपुर, माडिया, करियाखेडा, लुहामई, सुनवर सराय, छपरा, कीरतपुर, सिरौलिया आदि गांवों में पांच दिन से बिजली नहीं मिल रही है। इस कारण किसानों में भारी रोष है। किसानों की फसल सूख रही है। इस दौरान उन्होंने एसडीओ धनारी को बुलाकर अपने बीच धरने पर बैठा लिया। समाधान होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। करीब चार घंटे चले धरने के बाद वार्ता में यह तय हुआ तीनों फीडरों पर समान तरीके से बिजली दी जाएगी। उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने जेई पर टीम बनाकर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया। एसडीओ धनारी ने आश्वासन दिया बहुत जल्द जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जिन कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं है, उन्हें हटाया जाएगा। उसके बाद किसानों ने पंचायत स्थगित कर दी और समस्या समाधान के लिए दस दिन का समय दिया है। इसके बाद बबराला एक्सईएन कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर रोहताश यादव, जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह यादव, प्रेमवीर सिंह, रामखिलाड़ी सिंह, सत्येंद्र यादव, देवेंद्र सिंह, इंद्रपाल, राजेश यादव, सूरजपाल, धर्मवीर यादव, राम खिलाड़ी यादव, विनोद यादव, प्रेमपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed