फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity poles fell, electricity supply to 1500 houses in Bahjoi remained disrupted for five hours

Sambhal News: बिजली के खंभे गिरे, पांच घंटे गुल रही बहजोई की 15 सौ घरों की बिजली

Tue, 17 Jun 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 17 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Electricity poles fell, electricity supply to 1500 houses in Bahjoi remained disrupted for five hours
बहजोई। नाला निर्माण के दौरान तीन बिजली के खंभे गिरने से नगर के करीब 15 सौ से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक गुल रही। इससे गर्मी के चलते उपभोक्ताओं को मुश्किल झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब नौ बजे नगर में टाउन वन फीडर से जुड़े ईदगाह कॉलोनी, कुरेशियान, फैक्टरी कॉलोनी व नई बस्ती आदि मोहल्लों के करीब 15 सौ से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। पहले तो कुछ देर तक उपभोक्ताओं ने आपूर्ति बहाल होने का इंतजार किया। बाद में जब काफी देर तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। तो उपभोक्ताओं की दिक्कत बढ़ गई।
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत, बहजोई अखिलेश कुमार ने बताया कि कलक्ट्रेट के निकट हाईवे किनारे नगर पालिका परिषद की ओर से नाला निर्माण के दौरान डीएम आवास वाली विद्युत लाइन के तीन खंभे गिर गए थे। इन तीनों खंभों को लगाने का काम चल रहा था। निकट ही टाउन वन फीडर की लाइन भी जा रही थी। इसके चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टाउन वन फीडर से जुड़े मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई थी। दोपहर दो बजे खंभे लगाए गए और लाइन भी ठीक हो गई। इसके बाद इन इलाकों की विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed