फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   electricity department serious to caught thifes

बिजली चोरों पर शिकंजा कसेगा महकमा, घर-घर होगी चेकिंंग

Thu, 07 Dec 2017 01:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Thu, 07 Dec 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
electricity  department serious to caught thifes
बिजली चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र
संभल में बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। गुरुवार से शहरी इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सात टीमें चेकिंग करेंगी। बिजली चोरी पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता ने टीमों को निर्देश दे दिया है। 
विज्ञापन


बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग ने पहले भी अभियान चलाकर कार्रवाई की है। बावजूद इसके खर्च बिजली की तुलना में राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा। आशंका है कि बिजली चोरी करके सरकार को चूना लगाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता पंकज शर्मा ने बताया कि नवंबर महीने में संभल शहर में 41 मिलियन यूनिट बिजली खर्च हुई।
विज्ञापन


लगभग 20 करोड़ की बिजली खर्च हुई जबकि वसूली आठ करोड़ रुपये की हो सकी। बड़ी रकम की वसूली न होने की वजह बिजली चोरी और लाइन लास हो सकती है। उन्होंने बताया कि गुरुवार से शहर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कारवाई की जाएगी। इसके लिए सात टीमों का गठन किया गया है। दो टीमें मीटर को बदलने और नए मीटर लगवाने का काम करेंगे। अधिशासी अभियंता ने बताया कि नवंबर महीने में विभाग की टीमों ने 476 निरीक्षण किए गए थे।


83 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। शमन शुल्क जमा नहीं करने पर 47 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बावजूद इसके बिजली चोरी नहीं रुक रही। अब सघन अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed