फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   electrcian shot to borrowing money

उधारी मांगने पर इलेक्ट्रीशियन को गोली मारी, मौत

Sat, 21 Apr 2018 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 21 Apr 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
electrcian shot to borrowing money
मोहम्मद नाजिम का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिंदूपुरा खेड़ा में एक लाख रुपये का तकादा करने पर शुक्रवार सुबह 8.30 बजे हमलावरों ने इलेक्ट्रीशियन को घर से खींच लिया और गोली मार दी। गोली गर्दन के पीछे लगी। परिजन घायल इलेक्ट्रीशियन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया। इलेक्ट्रीशियन की पत्नी की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पांच लोगों के िख्ालाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मोहल्ला हिंदूपुरा खेड़ा निवासी नाजिम उर्फ भूरा पहले पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। लगभग दो साल पहले से उसने इलेक्ट्रीशियन का काम शुरू किया। नाजिम उर्फ भूरा के मोहल्ले के ही एक युवक पर एक लाख रुपये उधार थे। जिन्हें अदा करने के लिए तकादा किया जा रहा था। इसे लेकर विवाद चल रहा था। इस मसले को लेकर 19 अप्रैल को मोहल्ले में ही पंचायत हुई थी। तब युवक ने दो-चार दिन में रुपये देने का वादा किया था। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे नाजिम उर्फ भूरा घर पर था। आरोप है कि पांच लोग घर पर आए और दरवाजा पीटने लगे। जैसे ही नाजिम उर्फ भूरा ने दरवाजा खोला तो उसे खींच लिया गया। हमलावरों से विवाद होने लगा। हमलावर पंचायत में हुई बातचीत को लेकर नाराज थे। कुछ दूरी पर ले जाकर नाजिम उर्फ भूरा को गोली मार दी गई। 
विज्ञापन


गोली गर्दन के पीछे लगी। हमलावर भाग गए। इस वारदात से दहशत का माहौल हो गया। परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। नाजिम उर्फ भूरा को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल देखा। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने जिला अस्पताल में परिजनों से जानकारी ली। फिर मौके पर पहुंचे। उन्होंने हमलावरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में नाजिम उर्फ भूरा की पत्नी नाहिद परवीन की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ सुदेश कुमार ने बताया कि नाजिर, आजम, शाकिर और शुएब के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने               दबिश दी। लेकिन आरोपी घर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed