फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Elderly man dies after being hit by a car on the highway

Sambhal News: हाईवे पर कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Wed, 01 Oct 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 01 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a car on the highway
बहजोई (संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मोहल्ला हवाई अड्डे के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोहल्ला कुम्हारान निवासी बुजुर्ग रामकिशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को बुजुर्ग रामकिशोर कीर्तन प्रभातफेरी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मोहल्ला हवाई अडडा के पास चंदौसी की ओर से बबराला की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कार चालन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी लाने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन वर्मा ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। इस बीच चालक कार लेकर मौके से भाग गया। प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार के मुताबिक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed