फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ek feb. se garmayegi mandal ki siyasat, cm samet diggajon k daure

एक फरवरी से गरमाएगी मंडल की सियासत, सीएम समेत दिग्गजों के दौरे

Tue, 31 Jan 2017 12:54 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
ek feb. se garmayegi mandal ki siyasat, cm samet diggajon k daure
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
सूबे की सियासत के तीन दिग्गजों की चुनावी सभाओं के कार्यक्रम संभल जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुके हैं। प्रशासन ने इसके लिए सुरक्षा के इंतजामों का होमवर्क भी कर लिया है। वहीं अमरोहा में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या और रालोद प्रमुख अजित सिंह की जनसभाओं का कार्यक्रम आ चुका है। 
विज्ञापन


   सीएम अखिलेश यादव तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम संभल के बबराला में एक फरवरी को ही है। जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सात फरवरी को चंदौसी आएंगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक फरवरी को संभल जिले के बबराला में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा बबराला के बाबूराम सिंह भायसिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में होगी। दोपहर ढाई बजे से जनसभा प्रस्तावित है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सात फरवरी को चंदौसी के मौलागढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। अभी प्रशासन के पास उनकी सभा के लिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एक फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे चंदौसी के एसएम कालेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


उधर, एक फरवरी से लेकर तेरह फरवरी तक अमरोहा में बड़े राजनेताओं की जनसभाओं का दौर जारी रहेगा। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह एक फरवरी को किसान, मजदूर और वोटरों का लुभाने लिए रजबपुर आ रहे हैं। चौधरी अजित सिंह दो बजे हेलीकॉप्टर से रजबपुर पहुंचेंगे। नेशनल हाईवे स्थित मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या चार फरवरी को कैलसा क्षेत्र के नन्हेड़ा अल्यारपुर में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।जनसभा के आयोजन की प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। एनओसी मिल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed