फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eight more corona infected patients were found, health department's concern increased

Sambhal News: कोरोना संक्रमित आठ मरीज और मिले, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Eight more corona infected patients were found, health department's concern increased
संभल। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को आठ कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन मरीजों की सेहत सामान्य होने के चलते होम आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि जो संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें कस्बा निवासी निवासी छह वर्षीय बालक, 32 वर्षीय युवक, गांव जयदासपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, झुकेरा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, काशीपुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, मढकावली निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, जुनावई निवासी 28 वर्षीय युवती और इसमपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। बताया कि इन मरीजों को खांसी, बुखार और जुकाम के लक्षण थे।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर की जांच में कोरोना संक्रमण मिला है। सभी की हालत सामान्य है तो होमआइसोलेट कराया गया है। बहजोई निवासी जिस महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हुई थी। उसके परिवार व संपर्क में रहे लोगों की जांच के लिए नमूना लिया गया है। बताया कि इस समय भीड़भाड़ में जाने से परहेज करना चाहिए। जिससे संक्रमण से बचा जा सके। यदि खांसी, बुखार और जुकाम की समस्य हो जाए तो कोरोना की जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed