फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   eight injured in road accident

घने कोहरे में हाईवे पर रोडवेज बस और दूध टैंकर की टक्कर, चालकों सहित आठ घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
eight injured in road accident
जुनावई/गुन्नौर (संभल)। घने कोहरे के कारण गुन्नौर में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर पाताली मंदिर के पास दूध के टैंकर और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालकों सहित आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों चालकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को अतरौली डिपो की बस मुरादाबाद से अलीगढ़ जा रही थी। गुन्नौर में सुबह करीब नौ बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर पालाती मंदिर के पास रोडवेज बस की सामने से आ रहे दूध के टैंकर से टक्कर हो गई है। हादसे में अलीगढ़ के थाना अतरौली गांव नहल निवासी रोडवेज चालक राम अवतार सिंह, शाहजहांपुर के थाना अलागंज गांव अशापुरा निवासी टैंकर चालक हरनाम सिंह, रोडवेज बस में सवार जिला बुलंदशहर के गांव शिकारपुर निवासी अब्दुल वाहिद, गुन्नौर के गांव चिगरिया निवासी मदन पाल, बबराला निवासी प्रदीप कुमार, ब्रह्मानंद, गाजियाबाद निवासी मनोज कुमार सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में टैंकर चालक हरनाम सिंह, यात्री अब्दुल वाहिद को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर भेेजा
गुन्नौर। सोमवार की सुबह मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर रोडवेज व दूध के टैंकर की भिड़ंत में आठ लोग घायल हो गए। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस में सवार अन्य यात्रियों को पीछे से आ रही रोडवेज बसों को रुकवा कर बैठाया गया और गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed