फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eight corona infected patients were found, number of active patients reached 32

Sambhal News: कोरोना संक्रमित आठ मरीज मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 32 पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Eight corona infected patients were found, number of active patients reached 32
संभल। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को आठ कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 32 पहुंच गई है। जो संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें बहजोई निवासी 25 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय बुजुर्ग, 35 वर्षीय महिला, ढाढौल निवासी 26 वर्षीय युवक, 43 वर्षीय व्यक्ति, हजरतनगर गढ़ी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, संभल निवासी 23 वर्षीय युवक और कैलादेवी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज कुमार ने बताया कि भीड़ में जाने पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य करना चाहिए। जिससे संक्रमण से बचा जा सके। कोरोना संक्रमित मरीज जो मिल रहे हैं उनमें बुखार, खांसी और जुकाम के लक्षण हैं। कई मरीजों को गले में दर्द की भी शिकायत है।
विज्ञापन

बताया कि इन लक्षण के महसूस होने पर तत्काल कोरोना की जांच कराएं और चिकित्सक के पास पहुंचे। यदि लापरवाही की गई तो संक्रमण दूसरे लोगों तक पहुंच सकता है। इसलिए परिवार की सुरक्षा के लिए एहतियात बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed