फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eight bighas of land near Jama Masjid occupied, team formed for demarcation

Sambhal News: जामा मस्जिद के पास आठ बीघा भूमि पर कब्जा, सीमांकन के लिए टीम का गठन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Eight bighas of land near Jama Masjid occupied, team formed for demarcation
संभल कोतवाली में बैठक करते एसडीएम और सीओ। संवाद - फोटो : धान क्रय केंद्र पर ट्रॉलियों में लदा पड़ा धान।
संभल। जामा मस्जिद के पास मौजा कोट (अंदर चुंगी) में स्थित गाटा संख्या-32 की 0.470 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन किया जाएगा। यह भूमि कब्रिस्तान की है, जो नान जेड ए है। प्रशासन के मुताबिक, 30 दिसंबर को इसका सीमांकन किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम रामानुज और सीओ आलोक भाटी ने शनिवार को संभल कोतवाली परिसर में बैठक करके जानकारी भी दी।
विज्ञापन


इस भूमि के संबंध में श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) के राष्ट्रीय संयोजक व अधिवक्ता सुभाषचंद्र त्यागी ने 12 दिसंबर को डीएम से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि नान जेड ए की यह भूमि 80 के दशक में खाली थी। टीला सा बना हुआ था। बीते 20-25 वर्षों में कब्रिस्तान की इस आराजी पर अवैध कब्जा किया और मकानों व दुकानों का निर्माण कर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि 24 नवंबर-2024 को संभल में सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ, उस दौरान इन्हीं मकानों की छतों से सुरक्षा बलों पर ईंटों आदि से हमला किया गया। राजस्व अभिलेखों में इसकी जो चौहद्दी है, उसके मुताबिक पूर्व में सड़क, पश्चिम और उत्तर में भी सड़क है, जबकि दक्षिण में जामा मस्जिद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शिकायत का संज्ञान लेकर एसडीएम रामानुज ने सीमांकन के लिए राजस्व टीम का गठन किया है। एसडीएम ने बताया कि टीम 30 दिसंबर को मौके पर स्थलीय व अभिलेखीय परीक्षण कर अवैध कब्जे को चिन्हित करेगी। साथ ही, अनधिकृत कब्जेदारों को भी चिह्नित किया जाएगा।
0000
फोटो
संभल कोतवाली में की बैठक, हितपद पक्षकारों से संवाद
संभल। संभल कोतवाली परिसर में एसडीएम, सीओ और कोतवाली प्रभारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने कब्रिस्तान की पैमाइश को लेकर हितपद पक्षकारों से संवाद किया। एसडीएम रामानुज ने बताया कि कब्रिस्तान गाटा संख्या 32/2 में दर्ज है। जिसकी पैमाइश लेखपालों की संयुक्त टीम द्वारा की जाएगी। बैठक इसलिए बुलाई गई, ताकि पैमाइश की तिथि और समय की जानकारी सभी को पूर्व में दे दी जाए। संवाद

0000
टीम प्रभारी के रूप में खुद रहेंगे तहसीलदार
संभल। अनधिकृत कब्जे को चिह्नित करने के दौरान तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह खुद मौके पर मौजूद रहेंगे। उनके साथ में नायब तहसीलदार बबलू कुमार, दीपक कुमार जुरैल और अरविंद कुमार भी रहेंगे। जिससे कार्य निष्पक्ष और विधिवत तरीके से संपन्न कराया जा सके। संवाद
000
कोट
शिकायत के आधार पर टीम बनाई गई है। टीम स्थलीय और अभिलेखीय परीक्षण करके रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रामानुज, एसडीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed