{"_id":"69befe79d8f56f827f05e182","slug":"eid-celebrated-with-enthusiasm-in-chandausi-and-other-areas-sambhal-news-c-204-1-chn1011-127835-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चंदौसी व अन्य क्षेत्रों में उत्साह के साथ मनाई ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चंदौसी व अन्य क्षेत्रों में उत्साह के साथ मनाई ईद
विज्ञापन
चंदौसी(सभल)। शहर, कस्बा और देहात क्षेत्र में शनिवार को ईद का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। दिल में उम्मीद और चेहरे पर खुशी का अहसास लिए एक साथ हजारों सिर खुदा की बारगाह में इबादत के लिए झुके। ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस की कड़ी निगरानी रही।
शहर व आसपास की 35-36 मस्जिदों में शांतिपूर्वक ईद की नमाज अदा कई गई। इसके साथ ही पतरौआ रोड स्थित बड़ी ईदगाह पर शहर इमाम मो. नाजिम ने नमाज अदा कराई। वहीं संभल गेट स्थित छोटी ईदगाह पर हाफिज अमान ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके अलावा जारई गेट स्थित बड़ी मस्जिद में कारी जमीर और जामा मस्जिद में इफ्त्खार ने नमाज अदा कराई। इसके साथ ही कुढ़फतेहगढ़ और गुमथल सहित ग्रामीणों क्षेत्र के मस्जिदों में भी अकीदत और एहतराम के साथ खुशनुमा माहौल में ईद की नमाज अदा की गई।
शनिवार को गांव जनेटा में ईदगाह पर ईद की नमाज पेश इमाम सैय्यद शबाहत मियां ने पढ़ाई। ईद की नमाज से पहले तकरीर की गई। वहीं करामत वाली मस्जिद में मुफ्ती सैय्यद रेहान मियां मौअज्जमी ने ईद की नमाज अदा कराई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए नरौली चौकी इंचार्ज चमन सिंह पुलिस के बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान हाफिज अजमत हुसैन, सैय्यद नासिर मियां, रागिब अली, जहीर खां, शब्बू चौधरी, मंसूर खान, आमिर अली, राहिल हसन, उमर इस्लाम, आरिफ अली, दानिश चौधरी, मो. शमून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगर पंचायत नरौली के मऊ अस्सू वाले पर बनी ईदगाह में ईद की नमाज नौ बजे हाफिज सद्दाम द्वारा अदा कराई गई, जबकि मस्जिद गुलशने रजा पर इमाम हाफिज रिजवान रजा ने नमाज अदा कराई। इस दौरान चौकी इंचार्ज राम विनय चाहर, राजीव कुमार, राजेश कुमार, नगर पंचायत से मो. गौस, हाजी वसी अहमद, रहीश अहमद, हाफिज मुदस्सर, जकी अहमद, फहीम, साजिद अली, शाकिर हुसैन, मुस्तकीम सलमानी, बाॅबी आदि मौजूद रहे।
नगर पंचायत नरौली के चेयरमैन विट्टन मलिक के आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस दौरान हाफिज रिजवान, शाहिद, समीर मलिक, आमिर कुरैशी, सलमान, जुबेर, नदीम, शकील, नाजिम, अकील सलीम, फरमान मलिक, अरमान मलिक, रिजवान मलिक, फरमान, तोहिद, जीशान आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद की नमाज
गुन्नौर। शनिवार को ईद का त्योहार कस्बा क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। कस्बा स्थित ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। एसडीएम अवधेश कुमार वर्मा एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इधर धनारी सहित दिनौरा, सुल्तानगढ़, गढ़ी बिचौला, भिरावटी, भकरौली, खलीलपुर, आर्थल, मुड़ेना में पुलिस की मौजूदगी में ईद की नमाज अदा कराई गई। ईद पर एक दूसरे से गले मिल कर बधाई दी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
-- -- -- -- -- -
ईदगाहों व मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़
जुनावई। क्षेत्र की ईदगाहों एवं मस्जिदों में ईद की नमाज शांति पूर्वक संपन्न हुई। सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। नमाजियों ने कौम और मुल्क की सलामती के लिए खुदा की बारगाह दोनों हाथ फैलाकर दुआ मांगी। बाद में सभी गिले शिकबे भुलाकर एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी।
क्षेत्र की ईदगाह सुल्तानगढ़, गढ़ी बिचौला, लुहामई, कादराबाद, सैंजना मुस्लिम, महावली मोहद्दीपुर के अलावा हुसैनपुर पुख्ता, नगला अजमेरी की मस्जिदों में भी इमामों के द्वारा ईदुल फितर की नमाज कराई गई। इस मौके पर सेंजना मुस्लिम ईदगाह में इमाम सुलेमान के द्वारा नमाज पढ़ाई गई। इस मौके पर सेंजना मुस्लिम ईदगाह में कस्बा जुनावई, सेंजना मुस्लिम, नदरौली, दबथरा, दबथरा, खेरिया, मैढ़ोली, धनीपुर सहित आदि गांव के नमाजियों ने पहुंचकर ईद की नमाज को अदा किया। इमाम के द्वारा खुतवा पढ़कर सुनाया गया। बाद में नमाजियों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। कादराबाद में सपा के वरिष्ठ नेता नजीमुल हसन उर्फ लड्डन मियां ने नमाजियों को गले लगा कर मुबारकबाद दी।