फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   efect of janta carfew

पब्लिक ट्रांस्पोर्ट बंद होने से कुछ लोग चले पैदल, बाइक सवारों ने की मदद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
efect of janta carfew
संभल के शंकर चौराहे पर मौजूद अर्धसैनिक बल। - फोटो : SAMBHAL
संभल। प्रधानमंत्री के आग्रह पर जनता कर्फ्यू सफल रहा। लोगों ने बड़े खतरे को टालने के लिए खुद को घर में कैद किया। इसी क्रम में पब्लिक ट्रांस्पोर्ट व्यवस्था भी बंद रही, लेकिन इस व्यवस्था के बंद होने पर कुछ लोगों को कई कई किलोमीटर दूर तक पैदल चलना पड़ा। यह वे लोग थे जो दूर दराज गए हुए थे और घर लौटना बेहद जरूरी था। अपने गंतव्य को ट्रेन से चल पड़े लेकिन स्टेशन उतरने के बाद कोई वाहन नहीं मिला। जिससे इन्हें पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव मिलक मिठौली निवासी जावेद ने बताया कि वह इलाहाबाद में मकान निर्माण की ठेकेदारी करते हैं। वह ट्रेन से चंदौसी तक आ गए लेकिन स्टेशन से उन्हें कोई वाहन नहीं मिला जिससे वह अपने घर को पहुंच पाते। मजबूरन पैदल ही चलना पड़ा। सरथल खेड़ा पहुंचने पर एक बाइक सवार ने मदद की और भवानीपुर तक छोड़ दिया। जिसके बाद वह अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन

दूसरे राहगीर गजरौला निवासी महेश ने बताया कि वह इलाहाबाद से आए हैं। किसी काम से गए थे लेकिन चंदौसी में धोखे से उतर गए और ट्रेन चली गई। लेकिन कोई वाहन नहीं मिलने से पैदल कई किलोमीटर दूर तक चलना पड़ा। संभल तक एक बाइक सवार ने मदद की है। अब घर पहुंचने के लिए फिर किसी की मदद का इंतेजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed