{"_id":"5a2850e04f1c1b95188b84b2","slug":"earth-quake-terror","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप का अहसास तो घरों से निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप का अहसास तो घरों से निकले लोग
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की रात संभल में भूकंप के झटकों का अहसास होने पर लोगों में हड़कंप का माहौल हो गया। जो जैसे था वैसे ही घरों से बाहर आ गया। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग घरों से बाहर निकल आए। रिश्तेेदारों और परिचितों को सूचना देने लगे। देर रात तक लोगों में भूकंप की वजह से दहशत का माहौल देखा गया।
बुधवार रात लगभग नौ बजे तमाम लोग खाना खाकर आराम करने लगे थे जबकि कुछ लोग टीवी भी देख रहे थे। अचानक भूकंप के झटकों का अहसास हुआ। चारपाई और छत के पंखे हिलने लगी।
रसोईघरों में भी बर्तन इधर-उधर होने लगे। फिर क्या था, भूकंप के झटकों का अहसास होने पर लोगों ने आनन फानन में उठकर घरों से बाहर का रुख कर लिया। कुछ ही देर में लोग परिजनों के साथ घरों के बाहर आ गए।
विज्ञापन
बाहर टहलने लगे। साथ ही, परिचितों और रिश्तेदारों को मोबाइल के जरिए भूकंप के झटके महसूस करने की जानकारी देने लगे। ऐसे में वे भी घरों से बाहर गए। देर रात लोग घरों के बाहर थे। वहीं कुछ लोग टीवी पर समाचार देखकर भूकंप की सच्चाई के बारे में जानकारी करते रहे।
चंदौसी के मालवीय चौक के हरीप्रकाश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि वह घर पर बैठे टेलीविजन देख रहे थे, अचानक हल्का झटका लगा। पहले तो ध्यान नहीं दिया लेकिन चंद सेकेंड बाद ही दूसरा व फिर तीसरा झटका लगा तो उन्होंने परिजनों को बताया कि भूकंप आ रहा था। तत्काल ही बाहर निकल कर आए।