{"_id":"658741f7ff2db40328090a79","slug":"e-rickshaw-driver-hanged-after-making-video-viral-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-5716-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वीडियो वायरल कर फंदे से लटका ई-रिक्शा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वीडियो वायरल कर फंदे से लटका ई-रिक्शा चालक
Sun, 24 Dec 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। चंदौसी के रहने वाले ई-रिक्शा चालक सौरभ शर्मा (30) ने शुक्रवार रात बदायूं के एक बाग में पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। उसने यह कदम उठाने से पहले वीडियो वायरल कर छह लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। आरोप है कि इन लोगों ने सौरभ से जबरन उसका ई-रिक्शा बिकवा दिया और उसमें से दस हजार रुपये हड़प लिए थे। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सौरभ जिला संभल के चंदौसी कस्बे के मोहल्ला हनुमान गढ़ी का रहने वाला था। उसने कुछ समय पहले एक ई-रिक्शा खरीदा था। इसके लिए उसने ब्याज पर रकम भी ली थी। परिजनों के मुताबिक वह लगातार उसकी किस्तें जमा कर रहा था। कुछ लोग उसे परेशान कर रहे थे। उन्होंने सौरभ का ई-रिक्शा 37 हजार रुपये में बिकवा भी दिया। इनमें से उसे केवल 27 हजार रुपये ही मिले, बाकी रुपये एक युवक ने ले लिए। बाद में उसके ई-रिक्शा की बैटरी भी बिकवा दीं और उसका रुपया अपने पास रख लिया। इससे सौरभ काफी परेशान था। वह शुक्रवार सुबह घर से निकला था, मगर घर नहीं लौटा।
शनिवार की सुबह ओरछी गांव के नजदीक एक बाग में उसका शव फंदे से लटका मिला। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मामला लेनदेन से जुड़ा है। अभी परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। परिजनों की तहरीर आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।