फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   During the survey, a mosque and three houses were found built on the graveyard land.

Sambhal News: पैमाइश में कब्रिस्तान की भूमि पर बनी मिली मस्जिद और तीन मकान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
During the survey, a mosque and three houses were found built on the graveyard land.
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव कसेरूआ में राजस्व विभाग की टीम ने जाकर कब्रिस्तान, खाद के गड्ढों और वृक्षारोपण की भूमि की पैमाइश की है। कब्रिस्तान की भूमि पर मस्जिद और तीन मकान का निर्माण मिला है। तहसीलदार धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पैमाइश कराई गई है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम शुक्रवार की दोपहर में गांव कसेरूआ पहुंची। टीम ने गांव में गाटा संख्या 409, 410 और 411 में भूमि की पैमाइश शुरू की। फीता डालकर देखा गया कि कितनी भूमि अभिलेखों में है और उस भूमि पर क्या निर्माण है। खाद के गड्ढों की एक बीघा से कम भूमि की पैमाइश हुई। इस भूमि पर सात मकान मिले। वृक्षारोपण की एक बीघा से अधिक भूमि की पैमाइश की गई तो इस पर खेती होती मिली। जबकि कब्रिस्तान की आधा बीघा से कम भूमि की पैमाइश की तो एक मस्जिद और तीन मकान का निर्माण मिला। भूमि की पैमाइश के दौरान लोगों की भीड़ भी जुटी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed