फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   During inspection neither medicines nor vaccines, medical superintendent was also found missing

Sambhal News: निरीक्षण में दवाएं न वैक्सीन, चिकित्सा अधीक्षक भी गायब मिले

Sat, 01 Mar 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 01 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
During inspection neither medicines nor vaccines, medical superintendent was also found missing

विज्ञापन
असमोली।
सीएचसी असमोली का संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य आशू कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान न दवाएं मिलीं और न वैक्सीन। हद तो तब हुई, जब बिना अनुमति चिकित्सा अधीक्षक ही अवकाश पर मिले। इस पर संयुक्त निदेशक ने कड़ा ऐतराज जताया और व्यवस्थाओं में सुधार करने की चेतावनी दी।
सबसे पहले आशू कुमार अग्रवाल ने लेबर रूम का निरीक्षण किया। वहां पर रखे डस्टबिन में सभी तरह का कचरा भरा हुआ था। प्रसव के बाद भर्ती महिलाओं से इलाज के बारे में जानकारी की। इसके बाद फायर सिलिंडर देखा तो वह एक्सपायर मिला। हालांकि कोल्ड चेन सही मिली। आईओ नरेंद्र कुमार से वैक्सीन के बारे में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि डीपीटी की वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। डेंटिस्ट डॉ. प्रियंका से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि दांतों के एक्सरे करने के लिए सामग्री उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह छुट्टी पर थे, उनकी अनुपस्थिति में डॉ. अनुज कुमार उपस्थित थे। लेकिन हैरानी बोर्ड पर डॉ. संदीप सिंह का नाम अंकित था, यह देखकर जेडी हेल्थ भड़क गए और तुरंत उपस्थित बोर्ड से डॉ. संदीप सिंह का नाम मिटाने और अनुज का नाम लिखने के आदेश दिए। जेडी हेल्थ के जाने के बाद कहीं जाकर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की सांस में सांस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed