फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dumper runs over couple on bike; husband dies.

Sambhal News: डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौत

Mon, 14 Sep 2026 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 14 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dumper runs over couple on bike; husband dies.
सौंधन। थाना कैलादेवी क्षेत्र में रविवार सुबह नौ बजे गंवा-संभल रोड पर गांव शकरपुर और लदनपुर के बीच मिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ओमकार सिंह यादव (36) निवासी गांव कैमा, थाना कैलादेवी के रूप में हुई है, जबकि पत्नी राजमाला (35) घायल हैं।
विज्ञापन

दंपती नोएडा में मजदूरी कर परिवार पालता था और बाइक से गांव लौट रहा था। 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ओमकार को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, बाद में परिजन उसे संभल के चंदौसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान डेढ़ घंटे बाद हो पाई। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो शव देखकर रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे तीन छोटे बच्चे विरलेश (11), अमित (10) और गौरव (7) छोड़ गया है। संभल सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि डंपर को मौके से पकड़ लिया गया है, चालक फरार हो गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed