फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to the negligence of the Electricity Department in the city, the cables going from the electric poles to the houses are hanging. In most of the 15 localities in the city, there are such cables which are touching the doors and walls of the houses.

Sambhal News: गली-मोहल्लों में लटके व कटे बिजली के तारों से हादसे की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
Due to the negligence of the Electricity Department in the city, the cables going from the electric poles to the houses are hanging. In most of the 15 localities in the city, there are such cables which are touching the doors and walls of the houses.
चंदौसी (संभल)। शहर में विद्युत विभाग की लापरवाही से जगह-जगह विद्युत पोल से घरों को जाने वाले केबल लटके हुए हैं। नगर में करीब 15 मोहल्लों में अधिकांश स्थानों पर ऐसे केबल हैं, जो घरों के दरवाजे व दीवारों से छू रहे हैं। इन केबलों को बंदरों ने कई जगह से काट दिया है, जिससे कटे स्थान वाले केबल में करंट आता रहता है। गली-मोहल्लों में निकलने के दौरान यह केबल लोगों के सिर से छू रहे हैं। ऐसे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

शहर में विद्युत विभाग ने मैन सड़क पर विद्युत पोल लगा दिए हैं, मगर गलियों के अंदर पोल नहीं लगाए गए हैं। जिससे सड़क पर लगे पोल से अंदर गलियों में केबल जा रहे हैं। इन केबलों को बंदरों ने लटक व झूल कर काफी नीचे कर दिया और जगह-जगह केबलों को काट दिया, जिससे मोहल्ला खातियान, नखासा, जारई गेट, शक्ति नगर की गलियों, पंचशील काॅलोनी, मिलक, कागजी मोहल्ला, गोपाल मोहल्ला, वीर सावरकर नगर, गैस गोदाम रोड, पंजाबी काॅलोनी, सीकरी गेट, गोलागंज, मोहल्ला हाता, गणेश काॅलोनी, गोपाल मोहल्ले में यह नजारा देखा जा सकता है। कुछ स्थानों पर हालात ऐसे बने हुए है कि गलियों में लटके तार आते-जाते लोगों के सिर से छू रहे हैं। ऐसे बंदरों द्वारा जगह-जगह काटे गए विद्युत केबल से बड़ा हादसा हो सकता है। जबकि विद्युत विभाग लटके तारों को दुरुस्त कराने व गली-मोहल्लों में विद्युत पोल लगाने की मांग विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से कर चुके हैं। मगर इसके बाद भी विभाग ने कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed