फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to route diversion, there was a whole day jam in Sambhal

Sambhal News: रूट डायवर्जन के चलते संभल में लगा रहा दिनभर जाम

Fri, 15 Nov 2024 03:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 15 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Due to route diversion, there was a whole day jam in Sambhal
संभल। रूट डायवर्जन के चलते बृहस्पतिवार को दिनभर शहर में जाम की स्थिति बनी रही। जगह-जगह जाम से आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अमरोहा में तिगरी मेले के चलते संभल से गजरौला जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। गजरौला मार्ग पर वही वाहन चल रहे हैं जो श्रद्धालुओं से भरे हैं। इनके अलावा बाइक और कार पर भी रोक नहीं है। ट्रक, रोडवेज बस और निजी बस को रूट डायवर्जन के मुताबिक ही आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार तक रूट डावर्जन लागू रहेगा। बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन लागू होने के पहले दिन जाम की समस्या रही। सामान्य दिनों में जिलेभर में प्रतिघंटा 10 हजार वाहन गुजरते हैं। रूट डायवर्जन के चलते प्रतिघंटा करीब 20 से 25 हजार वाहन गुजरते हैं। वाया संभल होकर ही प्रतिघंटा पांच हजार वाहन गुजरते हैं। क्योंकि वाया संभल होकर मुरादाबाद की ओर से आने वाला कई जिलों का यातायात गुजरता है। इसके चलते दिक्कत बढ़ जाती है। यातायात पुलिस के प्रभारी प्रमोद मान ने बताया कि रूट डायवर्जन लागू हो गया है। संभल से गजरौला मार्ग पर बड़े वाहन श्रद्धालुओं के ही भेजे जा रहे हैं। अन्य वाहन को रूट डायवर्जन के अनुसार भेजा जा रहा है। यातायात जिले में बढ़ गया है। इसलिए जाम की समस्या हो हो जाती है।
विज्ञापन


यह रहेगा रूट प्लान-

मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात

मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात (भारी एवं व्यावसायिक वाहन ट्रक, कैंटर, रोडवेज बस, निजी बस) चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहा, गवां, केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इन्द्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा होकर आगे जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाला यातायात

मुरादाबाद की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाला यातायात (भारी एवं व्यावसायिक वाहन ट्रक, कैंटर, रोडवेज बस, निजी बस) बहजोई, धनारी, इन्द्राचौक बबराला से नरौरा पुल होकर जायेगा।

बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाला यातायात

बदायूं की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाला यातायात (भारी एवं व्यावसायिक वाहन ट्रक, कैंटर, रोडवेज बस, निजी बस) बहजोई, धनारी, इन्द्राचौक बबराला से नरौरा पुल होकर जायेगा।

इस्लामनगर (बदायूं) रोड से बहजोई होकर दिल्ली और अलीगढ़ जाने वाला यातायात

इस्लामनगर रोड बदायूं से बहजोई होकर दिल्ली और अलीगढ़ जाने वाला यातायात (भारी एवं व्यावसायिक वाहन ट्रक, कैंटर, रोडवेज बस, निजी बस) बहजोई में इस्लामनगर चौराहा से धनारी, इन्द्राचौक बबराला से नरौरा पुल होकर जायेगा।

दिल्ली और अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से चंदौसी, संभल, मुरादाबाद को जाने वाला यातायात नरौरा पुल होकर नेहरू चौक गुन्नौर होता हुआ नूरपुर तिराह से संभल, धनारी, बहजोई होकर जायेगा।


दिल्ली और अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ की और जाने वाला यातायात नेहरू चौक होकर जायेगा।

चौधरी सराय चौराहा सम्भल से सैदनगली- गजरौला मार्ग

इन मार्गों पर नहीं होगा भारी वाहनों का आवागमन

चौधरी सराय चौराहा से सैदनगली- हसनपुर-गजरौला मार्ग पर भारी एवं व्यावसायिक वाहन के साथ रोडवेज बस, निजी बस व अन्य मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

केसरपुर तिराहा से टी-प्वाइण्ट चौकी अनूपशहर की ओर भारी एवं व्यावसायिक वाहन के साथ रोडवेज बस, निजी बस व अन्य मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

इन्द्राचौक बबराला से जिन्जौडा टांडा से टी-प्वाइण्ट पुलिस चौकी की ओर भारी एवं व्यावसायिक वाहन के साथ रोडवेज बस, निजी बस व अन्य मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed