फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to rising temperature and intense heat, fever and stomach ailments increased in Arogya Mela

Sambhal News: बढ़ते तापमान और तेज गर्मी से आरोग्य मेले में बढ़े बुखार व पेट रोगी

Mon, 12 May 2025 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 12 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Due to rising temperature and intense heat, fever and stomach ailments increased in Arogya Mela
धनारी। कस्बे की पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 135 मरीज अपना उपचार कराने के लिए पहुंचे। इनमें बुखार व बदन दर्द के 58, खांसी के दस, पेट संबंधित 25, त्वचा रोगी 16 व एनीमिया के 15 सहित अन्य बीमारियों के 11 मरीज रहे। इसके अलावा आठ गर्भवती महिलाओं व पांच टीबी संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। मेडिकल ऑफिसर डॉ. एच रहमान ने बारी- बारी से सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उनकी बीमारी से संबंधित दवा व जरूरी सलाह दी। चिकित्सक ने बताया कि बढ़ते तापमान और तेज गर्मी से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। उन्हें उल्टी-दस्त के साथ ही पेट दर्द की भी समस्या हाे रही हैं। ऐसे मरीजों को सलाह दी जा रही है कि वे गर्मी में खूब पानी पीएं। साथ ही अन्य तरल पदार्थ नारियल पानी और ताजा जूस का भी सेवन करें। दोपहर में धूप के समय बाहर निकलने से बचें और ठंडे पानी से स्नान करें। अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं और आसपास सफाई रखें। इसके अलावा तला-भुना खाने से बचें और ताजा खाना खाएं। साथ ही ओआरएस का सेवन जरूर करें। इस दौरान लैब टेक्नीशियन दुर्गेश यादव, नरेश चंद्र, अंजुम इदरीशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बबराला में 115 मरीजों का हुआ उपचार
बबराला।
कस्बा पीएचसी पर रविवार को आयोजित हुए जन आरोग्य मेले में 115 मरीज अपनी बीमारी का उपचार कराने के लिए पहुंचे। चिकित्सक डॉ. विनय गंगवार ने सभी मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही उन्हें उनकी बीमारी से संबंधित दवा व सलाह दी। चिकित्सक ने बताया कि आरोग्य मेले में ज्यादातर मरीज बुखार, बदन दर्द व पेट संबंधित रहे। चिकित्सक ने बताया कि तेज गर्मी के कारण लोग लापरवाही कर देते हैं। मरीजों को खानपान का ध्यान रखने और दोपहर में बाहर कम निकलने की सलाह दी गई है। इस दौरान फार्मासिस्ट लक्ष्मीकांत शर्मा, मानवेंद्र शर्मा, विशेष कुमार, मंजू, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जुनावई में बुखार-खांसी के मरीज ज्यादा
जुनावई। कस्बे की अहरोला नौआबाद पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश यादव की देखरेख में किया गया। आरोग्य मेले में बुखार, सर्दी, जुकाम व खांसी के 41, पेट रोगी 28, त्वचा के 25, नेत्र संबंधित छह और एनीमिया के चार सहित अन्य मरीजों के 37 मरीज रहे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य चिकित्सकों ने सभी मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें उनकी बीमारी संबंधित दवा व जरूरी सलाह दी। इस दौरान डा. नरेश कुमार ने मरीजों को बताया कि वे धूप में निकलते समय अपने सिर को ढककर रखें। इस दौरान डा. पवन कुमार, महेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article