फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Driver going to Delhi with patient in car dies in accident

Sambhal News: कार से मरीज लेकर दिल्ली जा रहे चालक की हादसे में मौत

Thu, 29 Feb 2024 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 29 Feb 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Driver going to Delhi with patient in car dies in accident
संभल। संभल-हसनपुर मार्ग पर बादल गुंबद के निकट मंगलवार की रात्रि तीन बजे के करीब ट्रक और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जगत निवासी कार चालक नासिर (45) घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से रेफर किया गया। मुरादाबाद ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जगत निवासी नासिर कार चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार की रात मोहल्ला रुकनुद्दीन सराय में रहने वाले रिश्तेदार को तबियत खराब होने पर नासिर उपचार के लिए दिल्ली लेकर जा रहा था। नगर में ही बादल गुंबद के पास पहुंचने पर उनकी कार में ट्रक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में कार में सवार नजाकत, शहाना, सलमा और आजम के साथ-साथ कार चला रहे नासिर भी घायल हो गए। नासिर और सलमा की हालत गंभीर थी। दो को रेफर किया गया था। रास्ते में नासिर की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नासिर के परिवार में पत्नी शमां के अलावा तीन बेटे और एक बेटी है। इनका रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed