फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Drama of kidnapping himself to repay two lakh rupees of loan, three arrested

उधारी के दो लाख रुपये चुकाने के लिए खुद के अपहरण का रचा ड्रामा, तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Drama of kidnapping himself to repay two lakh rupees of loan, three arrested
हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रचकर परिजनों से पांच लाख की फिरौती मांगी। अपहरण की जानकारी होने पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरण की झूठी सूचना देने वाले युवक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के कस्बा सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी मेराज सिरसी में ही मोबाइल शॉप चलाता है। मेराज ने रविवार की रात करीब दस बजे अपने दो दोस्त मिलक सिरसी निवासी अमरनाथ और उदयवीर की मदद से खुद के अपहरण की योजना बनाई और संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी पेट्रोल पंप के निकट बाइक को फेंककर तीनों फरार हो गए।
विज्ञापन

मेराज ने रात करीब दो बजे अपने परिजनों को दोस्तों के जरिए अपहरण कर लेने की सूचना दी और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। बाद में दो लाख रुपये में बात तय हुई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस युवक के मोबाइल की लोकेशन के जरिए कुंदरकी पहुंची और मेराज और उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में मेराज ने बताया कि उस पर दो लाख रुपये की उधारी है। इसे चुकाने के लिए खुद के अपहरण का ड्रामा रच लिया था। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed