फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Drain closed on Tehsil Road, water logging on the road, people upset

Sambhal News: तहसील रोड पर नाला बंद, सड़क पर जलभराव, लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Drain closed on Tehsil Road, water logging on the road, people upset
तहसील रोड पर इंद्रा कालोनी में पिछले काफी समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिस कारण नाले की पानी निकासी न होना माना जा रहा है। जबकि लोगों ने जलभराव से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिससे आए दिन महिलाएं व बच्चे जलभराव में गिरकर घायल व चुटैल होते रहते हैं। जबकि कॉलोनी वासी कई बार नगर पालिका से शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। तहसील रोड पर इंद्रा कॉलोनी है, जिसके बाहर नाले के पानी की निकासी बंद होने से सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यह पिछले पिछले छह माह से बनी हुई है। जबकि कॉलोनी वासी कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर समस्या के समाधान की गुहार लगा चुके हैं। सिर्फ आश्वासन के अलावा और कुछ नहीं मिल सका है। सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों व महिलाओं को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

आए दिन स्कूली बच्चे व महिलाएं जलभराव से गुजरते समय गिरकर घायल व चुटैल होते रहते हैं। जिससे कॉलोनीवासियों में नगर पालिका के प्रति रोष व्याप्त है। लोगों ने बताया कि नाले की निकासी गांव असालतपुर जारई होते हुए सोत नदी में जाती है। गांव जारई से पहले ही नाले के पानी निकासी बंद होने से नाले गंदे पानी व गंदगी से भर गए हैं। जिससे कॉलोनी की गलियों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

कई बार नगर पालिका परिषद व संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। जिससे कौलोनीवासियों में रोष व्याप्त है। -प्रेम पाल सिंह यादव, इंद्रा कालोनी, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव के कारण अक्सर स्कूली बच्चे व महिलाएं गिरकर घायल हो जाते हैं। रात को अंधेरा होने पर आवागमन में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। -भोले शंकर शर्मा, इंद्रा कॉलोनी, चंदौसी
कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि जलभराव से संक्रामक रोग उत्पन्न होने का खतरा बना है। नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है। -प्रेम शंकर पाल, इंद्रा कॉलोनी, चंदौसी
नाले के पानी की निकासी बंद होने से सड़क पर जलभराव से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। गंदे पानी में होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ता है। अक्सर महिलाएं जलभराव में पैर फिसलने से गिर जाती है।-मिथलेश देवी, इंद्रा कालोनी, चंदौसी

आगे की ओर नाला निर्माण न होने से पानी निकासी की समस्या आ रही है। आगामी बोर्ड मीटिंग के एजेंड़े में उसे शामिल कर नाले का निर्माण कराया जाएगा। -विजयपाल सिंह, ईओ नगर पालिका चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed