फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dr. Burke's body laid to rest with state honors

Sambhal News: राजकीय सम्मान के साथ डॉ. बर्क के शव को किया सुपुर्द-ए-खाक

Thu, 29 Feb 2024 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 29 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Dr. Burke's body laid to rest with state honors
संभल। सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के शव को बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक किया गया। सांसद के जनाजे में सपा के अलावा अन्य कई दलों नेताओं समेत हजारों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को सपा सांसद डॉ. बर्क का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर राजनीतिक जगत के अलावा पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनका शव घर से अलग एक मैरिज हॉल में रखा गया था। बुधवार की सुबह हिंदूपुरा खेड़ा में सांसद के शव को आगे रखकर नमाज अदा कराई और फिर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद सांसद के सांसद के जनाजे को गरियासेर कब्रिस्तान ले जाया गया। जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कब्रिस्तान में लोगों को जगह नहीं मिली। पुलिस प्रशासन ने कब्रिस्तान के नजदीक के सभी मार्गों पर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया था। जनाजे में शामिल होने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था अलग से की गई।
विज्ञापन

सज्जादानशीन प्रोफेसर सैयद अमीन मियां कादरी ने पढ़ाई जनाजे की नमाज
डॉ. बर्क के जनाजे की नमाज एटा जिले में स्थित मारहरा की दरगाह शरीफ के सज्जादानशीन प्रोफसेर सैयद अमीन मियां कादरी ने पढ़ाई। हजारों की संख्या में लोग जनाजे की नमाज में शामिल हुए। जनाजे की नमाज लाउडस्पीकर से कराई गई। करीब एक किलोमीटर के दायरे में लाउडस्पीकर लगाए गए। जिससे नमाज जनाजा में शामिल लोगों को आवाज पहुंच सके। यह व्यवस्था सांसद के परिजनों की ओर से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बर्क के दफीने में यह रहे शामिल-

सांसद जावेद अली खां, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, सांसद कुंवर दानिश अली, सांसद एसटी हसन, भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद, विधायक इकबाल महमूद, मोहम्मद फहीम, पिंकी यादव, विधायक पिरान कलियर हाजी फुरकान अहमद, विधायक रामखिलाड़ी, पूर्व विधायक कुन्दरकी हाजी रिज़वान, सज्जादानशीन दरगाह मकनपुर शरीफ हजरत सैयद राजदार हुसैन, सुहैल इकबाल, प्रमोद यादव, जिलाध्यक्ष सपा असगर अली अंसारी, फिरोज खां, भाजपा नेता संजय सांख्यधर, डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, कपिल सिंघल, सैयद शान अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, शमीम अहमद, रजीउरर्हमान, शफीक अशफाकी, समरपाल सिंह, परीक्षित मोंगिया, पूर्व विधायक शरीयतुल्ला, पूर्व चेयरमैन नुसरत इलाही समेत शहर व ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल रहे।
सांसद के जनाजे और मिट्टी देने को रही लोगों में कशमकश
सांसद डॉ. बर्क के जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल होने के लिए पहुंचे। इसमें शहर के साथ ही ग्रामीण व दूसरे जिलों के लोग थे। जब जनाजा कब्रिस्तान की ओर बढ़ा तो लोगों ने जनाजे को कंधा देने का प्रयास किया। इस दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहे जो कंधा नहीं दे सके। इसके बाद जब कब्रिस्तान लोग पहुंचे तो वहां कब्र पर मिट्टी देने के लिए कशमकश करनी पड़ी। मिट्टी भी बड़ी संख्या में लोग नहीं दे सके। दुआ कर ही लौट गए।


सांसद के पोते व कुंदरकी विधायक जियाउर्रहमान का राजनीतिक हस्तियों ने दी सांत्वना

सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान के पोते व कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जियाउर्रहमान बर्क से सभी राजनीतिक हस्तियों ने मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में साथ होने का अहसास कराया। सभी दलों के राजनेता सांसद के दफीने में शामिल होने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed