फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   double murder in sambhal

पिता-पुत्र की एक साथ चिता जलती देखकर हर आंख हुई नम,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
double murder in sambhal
चंदौसी के ग्राम फतेहपुर शमशोई में दोहरे हत्याकांड के बाद घर में गुमसुम बैठे परिजन। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। फतेहपुर शमसोई में दोहरे हत्याकांड के बाद गांव के ही श्मशान में पिता पुत्र की चिता एक साथ जलती देखी, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। मन में हृदय विदारक घटना घूमने लगी। मृतक सपा नेता छोटेलाल दिवाकर के छोटे बेटे विकास ने पिता व भाई की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह गांव फतेहपुर शमसोई में ग्राम प्रधान पति व समाजवादी नेता छोटेलाल दिवाकर, उनके बेटे सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद देरशाम शव परिजनों को सौंप दिये गए। अंतिम यात्रा में सभी ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। देरशाम गांव में ही स्थित श्मशान में पिता पुत्र की चिता लगाई गई। विकास ने पिता व भाई की चिता को मुखाग्नि दी। श्मशान घाट में दोनों चिताएं एक साथ जल उठी। आग की लपटों को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में पानी आ गया। आंखों के समक्ष सुबह के समय का घटनाक्रम चलने लगा और लोग भावुक हो गए। हर कोई आरोपियों को कोस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घरों में नहीं जले चूल्हे
पिता पुत्र की हत्या के बाद गांव में गम का माहौल है। उनके परिवार व आसपास के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। परिजन व आस पास के इसी चिंतन में है, इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed