फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Door to door cleaners went on strike due to non-payment of honorarium

Sambhal News: मानदेय न मिलने पर डोर टू डोर सफाईकर्मियों ने की हड़ताल

Fri, 14 Mar 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 14 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Door to door cleaners went on strike due to non-payment of honorarium
चंदौसी (रामपुर)। होली के त्योहार पर फरवरी माह का मानदेय और और 22 माह का पीएफ रोकने से गुस्साए डोर टू डोर सफाईकर्मी बृहस्पतिवार को हड़ताल पर चले गए। जिससे नगर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई। कर्मचारियों ने पालिका के कंट्रोल रूम पर भी प्रदर्शन किया। दोपहर में स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की मध्यस्थता से फरवरी माह का मानदेय मिलने पर कर्मचारी काम पर लौट आए।
विज्ञापन

नगर पालिका में टेरियर यूटिलिटी कंपनी की ओर से करीब 125 डोर टू डोर सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों का 22 माह का पीएफ पहले ही रोक रखा है। फरवरी माह का मानदेय भी नहीं मिला। होली का त्योहार पर मानदेय न मिलने पर डोर टू डोर सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल कर दी। पालिका के कंट्रोल रूम पर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर बाद स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार राजवर व जिला महामंत्री विशाल वाल्मीकि, अनिल राधे उर्फ गुड्डू , कैलाश चंद्र चटवाल, राजू अंजान, अमित वाल्मीकि की मध्यस्थता में ठेकेदार से वार्ता के बाद फरवरी माह का मानदेय देने पर सहमति बनी। मानदेय मिलने के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed